Kasganj news मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 69 नव विवाहित जोड़े सूत्र में बंधे।

Mar 07, 2025 - 17:55
0 8
Kasganj news मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 69 नव विवाहित जोड़े सूत्र में बंधे।

07 मार्च 2025 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 69 नव विवाहित जोड़े सूत्र में बंधे।

 जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक कासगंज में आयोजित कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद।

सामूहिक विवाह योजना द्वारा एकता और अखंडता को मजबूत किए जाने पर बल।

सात फेरों के साथ वचनों पर बल देते हुए पति-पत्नी को पूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।

कासगंज: आज दिनांक 07.03.2025 को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में विकासखण्ड परिसर कासगंज में कुल 69 जोड़ों का सामूहिक विवाह माननीय जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विकासखण्ड कासगंज के 11 सोरों के 07 अमांपुर के 09 सहावर के 04 पटियाली के 05 गंजडुण्डवारा के 18 सिढ़पुरा के 13 नगरीय निकाय कासगंज के 01 एवं सोरों के 01 जोड़ें सम्मिलित हुये। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक वर्ग के 17 जोडें भी शामिल हुयें। इस प्रकार कुल 69 जोड़ों का सामूहिक विवाह माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। जनपद कासगंज को शासन स्तर से वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सामूहिक विवाह कराये जाने हेतु 508 जोड़ों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष कुल 507 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जा चुका है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा के०पी० सोलंकी, गौरीशंकर समाजसेवी, केत सिंह वर्मा समाजसेवी, कुलदीप परिहार अध्यक्ष जिला युवा मोर्चा भाजपा मौजूद रहे, मा० जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री प्रदान की गयी एवं उनके द्वारा आशीर्वाद देते हुए नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला विकास अधिकारी विपिन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी कासगंज चरन सिंह, खण्ड विकास अधिकारी पटियाली संजीव कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सिढ़पुरा महेन्द्र पाल, खण्ड विकास अधिकारी अमांपुर मुकेश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हेमेन्द्र स्वरूप, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक आवेदकों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ूूूण्बउेअलण्नचेकबण्हवअण्पद पर आवेदन किया जा सकता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User