बस इस वजह से दिल्ली का CM बनते-बनते रह गए प्रवेश वर्मा

Feb 20, 2025 - 09:49
0 17
बस इस वजह से दिल्ली का CM बनते-बनते रह गए प्रवेश वर्मा

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पिछले 11 दिनों से जो सस्पेंस चल रहा था, वो बुधवार-19 फरवरी को खत्म हो गया। शालीमार विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। प्रवेश वर्मा भी थे रेस में बता दें कि 8 फरवरी को जब दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आया था, उस दौरान मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा था।

प्रवेश ने विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से जीत हासिल की है। यहां से उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को मात दी है। सियासी गलियारों की मानें तो भाजपा आलाकमान पहले प्रवेश वर्मा के नाम पर गंभीरता से विचार कर रहा था, लेकिन फिर बाद में महिला मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा होने लगी। चूंकि पूरे देश में बीजेपी शासित किसी भी राज्य की सीएम महिला नहीं है। इसी वजह से भाजपा शीर्ष नेतृत्व पर दिल्ली में किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाने का दबाव आ गया। इसके बाद रेखा गुप्ता के नाम पर आलाकमान ने अपनी मुहर लगाई। बता दें कि दिल्ली में कल नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

रामलीला मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी से जुड़े सूत्रों की मानें तो कार्यक्रम में हर क्षेत्र के करीब 30 हजार मेहमानों को न्योता भेजा गया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री तो शामिल होंगे ही। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी शपथ समारोह में शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User