Lucknow News : होटल में शराब पिलाने के बाद माँ सहित चारो बहनों का किया बेरहमी से कत्ल

Lucknow News : होटल में शराब पिलाने के बाद माँ सहित चारो बहनों का किया बेरहमी से कत्ल

Jan 02, 2025 - 21:12
0 75
Lucknow News : होटल में शराब पिलाने के बाद माँ सहित चारो बहनों का किया बेरहमी से कत्ल

block-350 block-350

लखनऊ में हुए खौफनाक हत्याकांड में बड़े खुलासे हो रहे हैं। आरोपी ने बताया है कि वह परिवार को पहले होटल लाया, उन्हें शराब पिलाई, फिर अपनी मां और 4 बहनों का कत्ल कर दिया। नए साल के पहले दिन ही उत्तर प्रदेश का लखनऊ खौफनाक हत्याकांड से दहल उठा है। होटल शरणजीत में अरशद नाम के एक शख्स ने अपनी ही मां और 4 बहनों को मौत के घाट उतार दिया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे लगातार पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अरशद ने अपना आरोप कबूल करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने ये भी बताया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने में उसके पिता ने भी उसकी मदद की है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अरशद ने अपनी चार बहनों और माता की हत्या करने की घटना को कबूल करते हुए बताया कि उसने मोहल्ले वालों के डर से ये हत्या की है। अरशद ने बताया है कि मोहल्ले वाले इनके परिवार को परेशान कर रहे थे। इसको डर था कि अगर इसे कुछ हो गया तो इनकी माँ और बहन का क्या होगा, इसलिए इसने उनको मार देने का फ़ैसला किया।

आरोपी अरशद ने बताया है कि वह परिवार को पहले अजमेर लेकर गया फ़िर यूपी के लखनऊ लाकर सभी को होटल में रुकवाया। रात्रि में उसने उनहें शराब पिलाई और कुछ के मुँह में कपड़ा डालकर दुपट्टे से गला दबा दिया। वहीं, उसने कुछ की कलाई ब्लेड से काट दी। आरोपी ने खुलासा किया है कि इस काम में उसके पिता ने भी मदद की है। अरशद ने इस हत्याकांड के बाद अपने पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया और स्वयं थाने पहुँचकर घटना की सूचना दी। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल ब्लेड व दुपट्टा बरामद कर लिया गया है। आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रत्येक तथ्य के संबंध में साक्ष्य संकलन कर सत्यापित किया जा रहा है।

इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वीडियो भी बनाया था। वीडियो में अरशद ने अपने मोहल्ले वालों पर आरोप लगाया है। उसने कहा है कि मोहल्ले वाले उसकी बहन को हैदराबाद में बेचना चाहते थे। मोहल्ले में लोग उसकी जमीन को कब्जा करने में लगे हुए थे। अरशद मुसलमानों के अत्याचार से परेशान होकर हिन्दू धर्म परिवर्तन करना चाहता था। अरशद ने वीडियो में सीएम योगी से भी अपील की है। उसने सीएम योगी से कहा- “जो आप कर रहे हैं, अच्छा कर रहे हैं। जो जिम्मेदार हैं उनको छोड़ियेगा नहीं। ये आरोपी लोग नकली नोटों का धंधा भी करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User