UP में मिलेगा 5 रुपये किलो आटा, ₹6 में चावल, 18 रुपये में 1 kg चीनी, योगी का ऐलान

UP में मिलेगा 5 रुपये किलो आटा, ₹6 में चावल, 18 रुपये में 1 kg चीनी, योगी का ऐलान

Jan 01, 2025 - 07:14
0 356
UP में  मिलेगा 5 रुपये किलो आटा, ₹6 में चावल, 18 रुपये में 1 kg चीनी, योगी का ऐलान

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ के मद्देनजर श्रद्धालुओं के भोजन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. महाकुंभ जिले में मेला क्षेत्र में उचित मूल्य की 138 दुकानें खोली गई हैं। कल्पवासियों, अखाड़ों और संस्थाओं को राशन के लिहाज से बेहद कम कीमत पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

महाकुंभ में अखाड़ों-कल्पवासियों को 5 रुपए प्रति किलो की दर से आटा और 6 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चावल उपलब्ध कराया जाना है. इसके अलावा कल्पवासियों को 18 रुपए प्रति किलो की दर से चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी. अखाड़ों और संस्थाओं को 800 परमिट की व्यवस्था है। भोजन पकाने के लिए गैस कनेक्शन की भी सुविधा कल्पवासियों लिए पकाने के लिए भी सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं. इस काम के लिए सभी 25 सेक्टर्स में एजेंसियां निर्धारित की गई हैं। ये एजेंसियां कल्पवासियों, अखाड़ों और संस्थाओं को नया गैस कनेक्शन प्रदान कर रही हैं।

इसके साथ ही उन्हें रिफिल करने का भी पूरा इंतजाम है. इसके अलावा जिन कल्पवासियों के पास अपना खुद का खाली गैस सिलेंडर है, उन्हें भी यहां पर रीफिल करा सकते हैं. तीन विशेष प्रकार के सिलेंडर भरने की व्यवस्था महाकुंभ में की गई है। इनमें 5 किलो, 14.2 किलो और 19 किलो के सिलेंडर भरे जा सकेंगे। महाकुंभ में अखाड़ों-कल्पवासियों और संस्थाओं को भोजन के लिए किसी प्रकार की समस्या न आने पाए, इस लिहाज से मेला क्षेत्र में 138 दुकानों पर विशेष इंतजाम किया गया है. साथ ही अन्न भंडार के पांच गोदाम भी तैयार किए गए हैं।

 इन गोदामों पर 6000 मीट्रिक टन आटा और 4000 मीट्रिक टन चावल और 2000 मीट्रिक टन चीनी भी रहेगी। मेला क्षेत्र में दी जा रही इस विशेष सुविधा के अंतर्गत हर कल्पवासी को 3 किलो आटा, 2 किलो चावल और एक किलो चीनी उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है. जनवरी से फरवरी अंत तक राशन की यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही वन नेशन वन कार्ड की सुविधा भी प्राप्त होगी. 100 कुंतल सामान हर दुकान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User