Etah News: 02 करोड़ रुपये के कोकीन/हीरोइन बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार

Etah News: अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के सात तस्कर गिरफ्तार, 475 ग्राम कोकीन और 667 ग्राम हेरोइन (अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 02 करोड़ रुपये) के साथ अन्य सामग्री बरामद

Dec 31, 2024 - 18:12
0 162

Etah News: ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट आगरा तथा जलेसर पुलिस के संयुक्त प्रयास से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सात सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, 475 ग्राम कोकीन व 667 ग्राम हेरोइन (अंर्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 02 करोड़ रूपये) तथा एक सफारी गाड़ी, एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट, 820 रुपये नगद, 07 मोबाइल फोन तथा भारी मात्रा में क्रेडिट कार्ड आदि अन्य कागजात बरामद।

        एसएसपी एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा  राजकुमार सिहं एटा के कुशल नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री नितीश गर्ग के निकट पर्यवेक्षण में ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट आगरा जोन आगरा टीम तथा थाना जलेसर पुलिस के संयुक्त प्रयास से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सात सक्रिय तस्करों को जलेसर क्षेत्रांतर्गत आगरा चौराहा से दिनांक 30/31.12.2024 की रात्रि में समय करीब 01:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 475 ग्राम अवैध कोकीन तथा 667 ग्राम अवैध हेरोइन जिसकी (अंर्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 02 करोड रूपये) व एक सफारी गाड़ी न0-यूपी 82 डबल्यू 7895 व एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट, 820 रुपये नगद, 07 मोबाइल फोन तथा भारी मात्रा में क्रेडिट कार्ड आदि अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। प्रकरण में थाना जलेसर पर मु0अ0सं0- 586/24 धारा 8/22/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ करने पर अभियुक्त शैलेश द्वारा बताया गया कि वह सभी लोग सिंडिकेट के रूप में काम करते हैं। शैलेश के रिश्तेदार पिंकू निवासी नारई थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस ने उसे कोकीन तथा हेरोइन बेचने के लिए कहा था। करीब 1 वर्ष पहले शैलेश एंबुलेंस चलाता था तभी उसकी मुलाकात रामबाग चौराहे पर सुधीर से हुई जिसने उसे गुरुदयाल से मिलवाया था जिसने उसे कई बार स्मैक, कोकीन आदि की सप्लाई की थी। गुरुदयाल ने शैलेश से फोन करके कहा था कि नव वर्ष के मौके पर सप्लाई के लिए माल चाहिए तो शैलेश ने पिंकू से बात करके कोकीन तथा हेरोइन की डील की। पिंकू असम से माल लाता था और अपने सहयोगियों को बेचने के लिए दे देता था। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह लोग बरामद कोकीन तथा हीरोइन को नववर्ष के मौके पर सप्लाई करने के उद्देश्य से एटा आए थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-

1.गुरुदयाल निषाद पुत्र सुरश चंद्र निवासी नगला तल्पी धंधूपुरा थाना ताजगंज आगरा

2.शैलेश पुत्र रामनिवास निवासी करीमपुर भुरका थाना सिकंदराराऊ हाथरस

3.सीटू पुत्र जयपाल निवासी ग्राम विश्नीपुर थाना जलेसर एटा

4.आशीष पुत्र बच्चू सिंह निवासी गोलनगर कस्बा व थाना जलेसर एटा

5.महेश पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी अगरपुर चिरगांव थाना जलेसर एटा

6.संजीव पुत्र चोखेलाल निवासी ग्राम नगला विजन थाना सिकंदराराऊ हाथरस

7.मुकेश पुत्र टीकाराम सिंह निवासी किशनपुर थाना विजयगढ़ अलीगढ़।

बरामदगी-

1. 475 ग्राम कोकीन तथा 667 ग्राम हेरोइन (कीमत करीब 2 करोड रुपए)

2. 01 मोटर साइकिल (बिना नंबर प्लेट)

3. 01 सफारी गाडी।

4. 820 रुपये नगद, 

5. 07 मोबाइल फोन

6. भारी मात्रा में क्रेडिट कार्ड आदि अन्य कागजात

प्रकाश में आए अभियुक्तों का नाम पता-

1. पिंकू पुत्र नामालूम निवासी नारई थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस

2. सुधीर पुत्र नामालूम

पुलिस टीम थाना जलेसर जनपद एटा-

1.क्षेत्राधिकारी जलेसर नितीश गर्ग 

2.प्र0नि सुधीर कुमार सिंह 

3.व0उ0नि जयवीर सिंह 

4.उ0नि0 राजेश शर्मा 

5.का0 राकेश कुमार 

6.का0 शेरपाल 

7.का0 पुष्पेन्द्र।

पुलिस टीम ए0एन0टी0एफ0 यूनिट आगरा-

1.उ0नि0 गौरव शर्मा 

2.है0का0 सुधीर कुमार 

3.है0का0 आशीष शुक्ला 

4.का0 वसीम अकरम 

5.का0 प्रेमनारायण 

6.का0 मुकेश कुमार।

पुलिस उप-महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़, प्रभाकर चौधरी द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 50,000 रुपए के पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User