कासगंज सामूहिक विवाह के इच्छुक लाभार्थी पोर्टल के माध्यम से कर सकेगें आवेदन

Dec 17, 2024 - 18:30
0 17
कासगंज सामूहिक विवाह के इच्छुक लाभार्थी पोर्टल के माध्यम से कर सकेगें आवेदन

block-350 block-350

माह जनवरी 2025 में दिनांक 16.01.2025 एवं माह फरवरी 2025 में दिनांक 18.02.2025 को जनपद में कराया जायेगा सामूहिक विवाह के इच्छुक लाभार्थी पोर्टल के माध्यम से कर सकेगें आवेदन निदेशालय समाज कल्याण उ०प्र० लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद कासगंज को कुल 716 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। माह नवम्बर 2024 तक कुल 170 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है। अवशेष 546 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदया द्वारा माह जनवरी 2025 में दिनांक 16.01.2025 दिन गुरूवार एवं माह फरवरी 2025 में दिनांक 18.02.2024 दिन मंगलवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराये जाने हेतु तिथि निर्धारित की हैं। पात्रताः मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आवेदन करने हेतु आवेदक के परिवार की आय रूपये 2,00,000 वार्षिक से कम होनी चाहिए। विवाह हेतु आवेदन में पुत्री की आयु विवाह की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक एवं वर के लिए 21 वर्ष की आयु पूर्ण हो गयी हो। आयु की पुष्टि के लिए स्कूल शैक्षिक रिकार्ड/जन्म प्रमाण पत्र/आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / मनरेगा जॉब कार्ड मान्य होंगे। अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। लाभः सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कन्या के दाम्पत्य जीवन की खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशिरूपये 35,000/- कन्या के खाते में अन्तरित की जाती है। विवाह संस्कार के लिये रू० 10,000.00 का सामान भेंट स्वरूप एवं रू0 6,000.00 कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन पण्डाल, पेयजल विद्युत / प्रकाश एंव अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर व्यय करने का प्राविधान है। वित्तीय वर्ष 2024-25 से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले पात्र जोड़ों द्वारा https://cmsvy.upsdc.gov.in/reg/index.php आर्नेलाइन पोर्टल पर अपना आवेदन जनसुविधा केन्द्र, साइबर कैफे, निजी इण्टरनेट केन्द्र आदि द्वारा विभागीय वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक माह जनवरी 2025 एवं माह फरवरी 2025 में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु विवाह तिथि से एक सप्ताह पूर्व तक आवेदन कर सकते है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User