चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात के बाद आजम खान के बयान से यूपी में सियासी हलचल

चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात के बाद आजम खान के बयान से यूपी में सियासी हलचल

Dec 11, 2024 - 07:46
0 384
चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात के बाद आजम खान के बयान से यूपी में सियासी हलचल

block-350 block-350

Azam Khan News: उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान ने एक बयान जारी किया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बीते दिनोें आजम खान के परिवार से मुलाकात की थी।

इसके बाद यह आजम खान का यह पहला बयान है जिसके अब कई मायने निकाले जा रहे हैं। रामपुर के सपा जिला अध्यक्ष अजय सागर ने पत्र जारी कर आजम खान का संदेश बताते हुए लिखा है कि आजम खान ने कहा है कि सपा रामपुर में हुए जुल्म का भी मुद्दा संसद में उठाए। संसद में उतनी ही मजबूती से मुद्दा उठाएं जितना संभल का उठाया। इस पत्र से आजम खान की नाराजगी एक बार फिर सामने आ गयी है। पिछले दिनों आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद , आजम खान और उनके परिवार से मिले थे।

सपा का नाम नहीं लिया लेकिन... आजम खान और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से यूपी में नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा हो रही है. सपा में पहले भी कई बार आजम खान की नाराजगी अक्सर देखी गयी है। एक बार फिर जिला अध्यक्ष का पत्र चर्चा में जरूर है। अपने संदेश में उन्होंने इंडिया ब्लॉक पर मुस्लिमों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। दीगर है कि इंडिया ब्लॉक में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ हैं. चिट्ठी में पूर्व सांसद ने अलग से सपा का नाम नहीं लिया है और न ही कांग्रेस का जिक्र किया है।

 इंडिया अलायंस को सीधे तौर पर निशाना बनाने के बारे में माना जा रहा है कि आजम खान, सपा से नाराज हैं. उनका बयान ऐसे वक्त में आया है जब आजम खान के परिजनों से चंद्रशेखर ने मुलाकात की है। बता दें संसद में सपा, संभल का मामला उठा रही है वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संभल हिंसा के मृतकों के परिजनों से दिल्ली में ही मुलाकात की है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आजम खान की चिट्ठी पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की क्या प्रतिक्रिया होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User