UP police : पुलिस भर्ती में नम्बर न आने पर शिवानी ने की खुदकुशी

UP police : पुलिस भर्ती में नम्बर न आने पर शिवानी ने की खुदकुशी

Nov 23, 2024 - 10:36
0 458
UP police : पुलिस भर्ती में नम्बर न आने पर शिवानी ने की खुदकुशी

block-350 block-350

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव के 26 छात्रों ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले इस गांव के लोगों में गर्व और उत्साह की लहर है।

 लेकिन इस बीच आगरा में UP पुलिस भर्ती परीक्षा में नंबर नहीं आने पर शिवानी नाम की उम्मीदवार ने खुदकुशी कर ली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मेरिट लिस्ट से उसके 2 नंबर कम रह गए थे. इसके बाद से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस पर कुछ लोगों ने अपनी-अपनी राय दी है. एक ने लिखा है कि 'मैं कहता हूं इस बार भी तो अगली बार. ऐसे निराश नहीं होते. ये कायराना हरकत शोभा नहीं देता.' दूसरे ने लिखा है कि 'युवा क्या करके आज कल नौकरी न मिलने पर उन्हें जिंदगी खत्म सी लगती हैं।

परंतु सरकारी नौकरी न मिलने पर जान देना समझदारी नहीं है कोशिश करते रहो.' एक ने लिखा है कि 'लगभग 35 लाख युवाओं ने परीक्षा दिया था ,हुआ मात्र 174000 का अभी इसमें भी शारीरिक परीक्षा में लगभग 1 लाख 14 हजार असफल होंगे ! होना सिर्फ 60 हजार का ही है! फिर लोग ऐसे कदम क्यों उठाते हैं, आखिर सरकारी नौकरी ही सबकुछ है क्या जीवन में? नहीं! बहुत से रास्ते हैं जीवन को बेहतर ढंग से। मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र के एक छोटे से इलाके कसमपुर खोला गांव से परीक्षा देने वाले 70 उम्मीदवारों में से 26 उम्मीदवार अगले दौर में पहुंच गए हैं।

सफल उम्मीदवारों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय YouTube ट्यूटोरियल का उपयोग करके मेहनती तैयारी को दिया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ट्यूटोरियल वीडियो देखकर वे प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रभावी ढंग से तैयारी करने और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में स्थान सुरक्षित करने में सक्षम हुए। गांव के युवा उम्मीदवारों की यह असाधारण उपलब्धि दृढ़ संकल्प की शक्ति और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच के लाभ को उजागर करती है. जैसे-जैसे ये युवा भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ रहे हैं, उनकी सफलता की कहानी क्षेत्र के कई अन्य लोगों को प्रेरित करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User