Mainpuri News : घर से लापता पत्नी 2 साल बाद मिली एक गोद मे एक पेट मे बच्चे के साथ

Mainpuri News : घर से लापता पत्नी 2 साल बाद मिली एक गोद मे एक पेट मे बच्चे के साथ

Nov 14, 2024 - 17:04
0 585
Mainpuri News : घर से लापता पत्नी 2 साल बाद मिली एक गोद मे एक पेट मे बच्चे के साथ

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र का ये मामला है। यहां दो साल पहले एक विवाहिता घर से लापता हो गई। पति ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं लग सका। पति उसके वापस आने का इंतजार करने लगा।

पति पुलिस से लगातार लापता पत्नी के बारे में जानकारी भी करता रहा। इस बीच उसने शादी तक नहीं की। वहीं बुधवार को पुलिस ने लापता पत्नी को खोज निकाला। पति थाने पहुंचा तो उसकी गोद में बच्चा देखकर हैरान रह गया। इतना ही नहीं वो गर्भवती भी है। कोतवाली कुरावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला दो वर्ष पूर्व घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं हुई। जिसके बाद पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 पुलिस और परिजन लगातार महिला की तलाश कर रहे थे। कोई भी जानकारी न मिलने पर परिवार के लोग थक कर घर बैठ गए थे, लेकिन पति ने उसके वापस आने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। वो लगातार पुलिस से संपंर्क कर पत्नी के बारे में जानकारी लेता रहा। इस बीच बुधवार को पुलिस ने लापता हुई महिला को खोज निकाला। महिला को थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद पति और घर के अन्य सदस्यों को भी बताया गया कि लापता हुई महिला मिल गई है। पत्नी के मिलने की खबर से पति की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। वो थाने पहुंचा तो पत्नी को गर्भवती हालत में देख वो हैरान रह गया। इतना ही नहीं उसकी गोद में मासूम बच्चा भी था।

पुलिस ने बताया कि महिला दो साल पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। उसका प्रेमी जेल में है, जिसके बाद उसने वापिस घर न जाकर प्रेमी के दोस्त के साथ ही शादी कर ली। गोद में बच्चा महिला और प्रेमी के दोस्त का ही है। वो नोएडा में रह रही थी। मायके वालों से संपर्क करने के दौरान वो पुलिस की पकड़ में आ गई। पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है और पुलिस अब पीड़िता के न्यायालय में बयान भी दर्ज कराएगी। न्यायालय से प्राप्त आदेश के बाद ही महिला की सुपुर्दगी तय हो सकेगी कि वह कहाँ रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User