मैं क्राईम ब्रांच से बोल रहा हूं, तुम अश्लील वीडियो देखती हो तुम्हारी नौकरी जाएगी

मैं क्राईम ब्रांच से बोल रहा हूं, तुम अश्लील वीडियो देखती हो तुम्हारी नौकरी जाएगी

Nov 04, 2024 - 07:37
0 440
मैं क्राईम ब्रांच से बोल रहा हूं, तुम अश्लील वीडियो देखती हो तुम्हारी नौकरी जाएगी

block-350 block-350

स्कूल की शिक्षिका के मोबाइल पर कॉल आती है, तुम मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखती हो, अब तुम्हारे ऊपर कार्रवाई होगी, यह कहकर जालसाजों ने सरकारी विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका से 72 हजार रुपये की जालसाजी कर दी।

पहले तो शिक्षिका ने लोक लाज के डर से यह बात छुपाई हुई थी। बाद में जालसाज ब्लैकमेल कर एक लाख और रुपये और मांगने लगा, तब शिक्षिका ने अपने परिजनों से सारी बात बताई। परिजनों ने आईजीआरएस और गगहा थाने में शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक, 26 नंबवर को शिक्षिका के पास एक अज्ञात नंबर से वाट्सएप काल आई। कॉल करने वाले के डीपी पर क्राइम ब्रांच गोरखपुर का लोगो लगा था। शिक्षिका ने कॉल रिसीव किया तो उधर से एक व्यक्ति ने कहा मैं क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं।

आप अपने मोबाइल पर अश्लील विडियोज देखतीं हैं, जो देश में प्रतिबंधित है। आपके मोबाइल की सारी हिस्ट्री हमारे पास मौजूद है। आपके ऊपर केस दर्ज कराया जा रहा है। अब आपकी नौकरी भी जा सकती है। इतना सुनते ही शिक्षिका घबरा गई और रोने लगी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा की यदि कार्रवाई से बचना चाहती हैं तो तत्काल एक लाख रुपये भेज दो। शिक्षिका ने कहा मेरे खाते भी सिर्फ 72 हजार रुपए हैं। इसके बाद उस व्यक्ति ने यूपीआई नंबर दिया, जिसपर शिक्षिका ने 72 हजार रुपए भेज दिए। शिक्षिका ने यह बात किसी से नहीं बताई। कुछ दिन बाद फिर उसी नंबर से फोन आया और एक लाख रुपए मांगे। तब शिक्षिका ने परिजनों से सारी बात बताई।और परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User