UP News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

Oct 26, 2024 - 09:56
Updated: 2 years ago
0 91
UP News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

block-350 block-350
UP Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी, जिससे बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी| जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी (सिराथू) अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के विसारा गांव निवासी प्रियंका सोनकर (26) अपने छोटे भाई राजू के साथ संदीपन घाट से गंगा स्नान कर मोटरसाइकिल से घर जा रही थी।
उन्होंने बताया कि भरवारी-मंझनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई और उसका भाई राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User