तीनों तहसीलों पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

Oct 15, 2024 - 06:47
0 45
तीनों तहसीलों पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

block-350 block-350

तीनों तहसीलों पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में आज तहसील सहावर में उप जिलाधिकारी कोमल पवार को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन। ज्ञापन देते हुए भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने मांग की है कि किसानों की समस्याएं का समाधान समय से किया जाए। जनपद कासगंज में पुलिस द्वारा गरीब किसान मजदूर के साथ लगातार हो रहे उत्पीड़न अत्याचार व कोतवाली में किसानों की सुनवाई न होने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है चर्मराती हुई प्रशासनिक व्यवस्था को सही करने हेतु भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने उप जिलाधिकारी सहावर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के अवैध रूप से वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं व अवैध रूप से धन की उगाई की जा रही है, पीड़ित किसान अपनी समस्याओं को लेकर कोतवाली जाते हैं तो पुलिस प्रशासन द्वारा अभद्रता की जाती है वह झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी जाती है गुस्साए किसानों ने तहसील सहावर में आज भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। किसान यूनियन स्वराज द्वारा मांग उठाई गई है कि जनपद में खाद को लेकर अव्यवस्था व्याप्त है किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, वहीं किसानों का आरोप है की सोसाइटी वाले लोग खाद की कालाबाजारी कर रहे वहीं किसान नेताओं द्वारा अवगत कराया गया कि अगर हमारी सात दिन में मांगे पूरी नहीं होती हैं तो किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन स्वराज आन्दोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी। वहीं उप जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया है कि किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता भीष्मपाल सिंह, आई टी आई सेल प्रमुख प्रवीन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा धर्मेंद्र फौजी, सूचना प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार, जिला उपाध्यक्ष सूचना प्रकोष्ठ यादराम सिंह, सदस्य रवीश गौतम, कड़क सिंह, सुखवीर प्रधान, अकील प्रधान, किसान नेट संदीप पांडे , प्रदेश सचिव विपिन राघव, प्रदेश सचिव सुखबीर यादव तहसील अध्यक्ष मनिंदर सिंह तहसील समीक्षा के रोहित दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मुकीम खान गोपाल प्रवीण विक्रम सैकड़ो की संख्या में किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User