मिट्टी खोदने को लेकर हुए विवाद में पति पत्नी को पीटा

Aug 21, 2023 - 21:29
0 17
मिट्टी खोदने को लेकर हुए विवाद में पति पत्नी को पीटा

block-350 block-350

मिट्टी खोदने को लेकर हुए विवाद में पति पत्नी को पीटा

कायमगंज / फर्रुखाबाद । कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र जगन्नाथ ने पुलिस को शिकायत करते हुए कहा है कि गांव के गुलकंदी, रामनरेश, अजीत, ब सुमित एवं रेखा पत्नी गुलकंदी उसके मकान के पास से मिट्टी खोद रहे थे।

जिससे मकान को क्षति पहुंच सकती थी। इसलिए मैंने इन लोगों को मिट्टी खोदने से मना किया ।इतनी सी बात पर यह सभी लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मुझे व मेरी पत्नी मुन्नी देवी को बेरहमी से पीटा। इनके द्वारा की गई मारपीट से मुझे पर मेरी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं ।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 323 ,325, 504 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User