नव गठित व्यापार मंडल महिला नगर इकाई पदाधिकारियों को पद का दायित्व सौंप किया स्वागत

Sep 04, 2024 - 08:17
0 27
नव गठित व्यापार मंडल महिला नगर इकाई पदाधिकारियों को पद का दायित्व सौंप किया स्वागत

block-350 block-350

नव गठित व्यापार मंडल महिला नगर इकाई पदाधिकारियों को पद का दायित्व सौंप किया स्वागत

कायमगंज / फर्रुखाबाद । लोकेश अग्रवाल व्यापार मंडल की एक बैठक महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार के आवास पर संपन्न हुई । आहूत बैठक में संगठन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई । सभा की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष रश्मी दुबे ने की तथा सफल संचालन महिला नगर महामंत्री आरती कश्यप ने किया।

सभा में महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार ने महिला नगर कमेटी की विधिवत घोषणा प्रदेश संयुक्त ,प्रदेश मंत्री अमित सेठ से परामर्श के उपरांत की।महिला जिलाध्यक्ष रश्मी दुबे तथा महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार ने नव गठित महिला इकाई की सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उनके द्वारा संगठन के दायित्वों को सफलता पूर्वक निर्वाह करने की आशा व्यक्त की ।

संपन्न सभा अवसर पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री एवं,प्रदेश मंत्री एवं नगर महामंत्री अमित सेठ,महिला जिलाध्यक्ष रश्मी दुवे,लक्ष्मी गुप्ता,बबिता वर्मा, शिखा गंगवार, रितु राजपूत,ममता गौतम,शीलू गंगवार,विशुना राजपूत,उमा देवी,रामा राजपूत,लक्ष्मी राठौर,डोली राजपूत, सुषमा शाक्य,शिवानी राजपूत सहित काफी संख्या में संगठन सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User