बीजेपी ने चंपई को साधा, हेमन्त तोड़ेंगे शाह के इस नेता को

Aug 28, 2024 - 09:45
0 21
बीजेपी ने चंपई को साधा, हेमन्त तोड़ेंगे शाह के इस नेता को

block-350 block-350

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम चंपई सोरेन अब बीजेपी का दामन थामने वाले हैं. चंपई ने बीते दिनों दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की।

जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं पर मुहर लग गई. चंपई का पार्टी छोड़ना झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. इस बीच विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े हेमंत ने इस झटके से उबरने के लिए नई रणनीति बनाई है। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने भाजपा से बदला लेने के लिए महाप्लान तैयार कर लिया है. वे बीजेपी को उसी की रणनीति से मात देना चाहते हैं।

सोरेन ने अब भाजपा के उन नेताओं को साधना शुरू कर दिया है जो पार्टी आलाकमान से असंतुष्ट हैं. चर्चा है कि बड़ी संख्या में बीजेपी के नाराज नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो सकते है जानकारी के मुताबिक बीजेपी के एक बड़ा नेता भी हेमंत सोरेन के रडार पर है. यह नेता चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने से काफी नाराज है।

बताया जा रहा है कि झारखंड का यह दिग्गज नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का काफी करीबी है. ऐसे में अगर यह नेता जेएमएम में शामिल होता है तो ये बीजेपी आलाकमान के लिए बड़ा झटका माना जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User