UP Police: वाह री पुलिस रिश्वत में 1 किलो गर्म जलेबी?

UP Police: वाह री पुलिस रिश्वत में 1 किलो गर्म जलेबी?

Aug 28, 2024 - 08:32
0 450
UP Police:  वाह री पुलिस रिश्वत में 1 किलो गर्म जलेबी?

block-350 block-350

UP police Rishvat : उत्तर प्रदेश में रिश्वत के रूप में 5 किलो आलू मांगने के बाद अब 1 किलो गर्मा गर्म जलेबी मांगने का मामला सामने आया है।

 पूरा मामला हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाने का है. जहां एक युवक मोबाइल खो जाने की शिकायत दर्ज कराने के लिए एप्लिकेशन लेकर पहुंचा, तो थाने में बैठे पुलिस के मुंशी ने पीड़ित युवक से एप्लिकेशन पर मुहर लगाने की एवज में एक किलो जलेबी खिलाने की डिमांड कर दी. मोबाइल खो जाने पर हताश और निराश युवक मुंशी की इस डिमांड को टाल नहीं पाया और उसने एक किलो जलेबी लाकर थाने में पुलिसकर्मियों को बांट दी।

इसके बाद जाकर थाने में तैनात पुलिसकर्मी ने उसके मोबाइल फोन खोने की शिकायत पर मुहर लगाई। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए हापुड के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनौर निवासी चंचल कुमार ने बताया कि वह बीती शाम को दवाई लेने के लिए डेहरा कुटी गया था. इसी दौरान रास्ते में कहीं उसका मोबाइल गुम हो गया. काफी ढूंढ़ने के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला, तो युवक शिकायत करने के लिए बहादुरगढ़ थाने में पहुंच गया।

 यहां उसने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराने के लिए जब एप्लिकेशन थाने में बैठे मुंशी को दिया, तो मुंशी ने पहले पूरे मामले को समझा और फिर एप्लिकेशन पर मुहर लगाने की एवज में थाने के पुलिसकर्मियों को जलेबी खिलाने की डिमांड कर दी। इतना ही नहीं मुंशी ने युवक से यह भी फरमाइश रखी कि वह गर्मा गर्म जलेबी या बालूशाही ही लेकर आए. थाने के मुंशी की इस डिमांड को सुनकर युवक चंचल भी दंग रह गया।

 युवक को जब लगा कि पुलिसकर्मियों को बिना मिठाई खिलाए, उसके एप्लिकेशन पर मुहर नहीं लगेगी, तो उसने भी तत्काल मिठाई की दुकान से एक किलो गर्मागर्म जलेबी लेकर आया. इसके बाद थाने में मिठाई खाने के बाद पुलिस ने युवक के एप्लिकेशन पर मुहर लगा दी और उसे घर भेज दिया। थाने में मुंशी द्वारा पीड़ित युवक से मुहर लगाने की एवज में मिठाई मंगाने की खबर जैसे ही मीडिया में पहुंची, तो पूरे जिले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष शिवम ने हापुड पुलिस के मीडिया सेल के माध्यम से बात की. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद होमगार्ड को थाने से हटाकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। और थाने के स्टाफ को हिदायत दी गई कि ऐसी पुनरावृत्ति दोबारा न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User