दरोगा होटल में ले गया महिला मित्र को, युवकों ने रोड पर लाकर जमकर पीटा

दरोगा होटल में ले गया महिला मित्र को, युवकों ने रोड पर लाकर जमकर पीटा

Apr 24, 2025 - 08:40
0 488
दरोगा होटल में ले गया महिला मित्र को, युवकों ने रोड पर लाकर जमकर पीटा

block-350 block-350

UP : सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी चौराहे के पास स्थित होटल में चौकी प्रभारी को कुछ युवकों ने महिला मित्र के साथ पकड़ लिया। इसके बाद युवकों ने रोड पर लाकर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक चौकी प्रभारी को छोड़कर भाग गए। भूनी चौकी से 100 मीटर की दूरी पर बपारसी की ओर होटल पैराडाइज है। बुधवार शाम करीब चार बजे भूनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सादी वर्दी में महिला मित्र के साथ होटल पहुंचे।

 स्थानीय युवकों ने यह देखा तो उन्होंने अन्य युवकों को मौके पर बुला लिया। होटल में महिला के साथ चौकी प्रभारी के होने की जानकारी होने पर भीड़ जमा हो गई। युवकों ने हंगामा करते हुए चौकी प्रभारी को महिला के साथ पकड़ लिया। जब विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पिटाई होते देख महिला चुपके से खिसक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस आई तो मारपीट कर रहे युवक फरार हो गए। पुलिस ने घायल चौकी प्रभारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, होटल के मैनेजर का कहना है कि कुछ युवक अकसर होटल पर आकर पार्टी करते हैं। कुछ दिन पहले चौकी प्रभारी ने युवकों को होटल में हुड़दंग करने से मना किया था।

इसी कारण वे रंजिश रखने लगे थे। मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने पीट दिया। युवक होटल का रजिस्टर व डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। विवादों में रहा है होटल पैराडाइज भूनी चौराहे पर स्थित होटल पैराडाइज विवादों में रहा है। एक वर्ष पूर्व भी होटल में पुलिस ने कुछ प्रेमी जोड़ों को पकड़ा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल में ओयो ऐप से प्रेमी युगल कमरा बुक करते है। घंटों के हिसाब से चार्ज लिया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User