लखनऊ मेट्रो स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य में चलती ट्रेन में कराएगी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Aug 13, 2023 - 19:54
0 27
लखनऊ मेट्रो स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य में चलती ट्रेन में कराएगी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

block-350 block-350

लखनऊ। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर लगा 2 दिवसीय स्वदेशी कार्निवल

लखनऊ मेट्रो इस बार स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंख्ला की शुरुआत आज दो दिवसीय भव्य स्वदेशी कार्निवल के रूप में हुई। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर लगे इस कार्निवल में यात्रियों के लिए सजावटी एवं गृह उपयोगी उत्पाद जैसे आभूषण, खिलौने, ऑर्गेनिक खाद् समेत अन्य तमाम सामान मौजूद हैं।

कार्निवल 14 अगस्त को शाम 8 बजे तक हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए लगा रहेगा। लखनऊ मेट्रो ने स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए इस बार 14 अगस्त को पूरे दिन चलती ट्रेन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का इंतजाम किया जिसमें जीतने वाले यात्रियों को आई.सी.आई.सी.आई बैंक की तरफ से ढेरों पुरस्कार मिलेंगे। इसके अतरिक्त चारबाग एवं हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर 14 अगस्त को दर्शन अकादमी के छात्र देश को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिए “Say No to Plastic” पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देंगे।

युवाओं को स्वतंत्रता दिवस से जोड़ने के लिए 15 अगस्त 2023 को शाम 3 से 7 बजे तक लगातार म्यूजिक बैंड का आयोजन कर स्वतंत्रता दिवस की शाम को देश भक्ति के सुरों से बांधा जाएगा। इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने कहा कि हम हर साल स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने की कोशिश करते हैं। आजाद भारत का यह दिन हमारे लिए और भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि लखनऊ मेट्रो ने भी शहर को प्रदूषण, ट्रैफिक जाम एवं असुरक्षित यात्रा से आजाद कराने का संकल्प लिया है। हम शहर वासियों से आग्रह करते हैं कि वो यात्रा के लिए लखनऊ मेट्रो को चुन कर हमारे इस संकल्प में अपना योगदान दें। 

जनसंपर्क विभाग

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि.

लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User