हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर को तिरंगे से सजाना हैः जियाउल हक

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर को तिरंगे से सजाना हैः जियाउल हक

Aug 13, 2023 - 19:03
0 35
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर को तिरंगे से सजाना हैः जियाउल हक

block-350 block-350

आजमगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज रविवार को युवा समाज सेवी जियाउल हक ने अपने घर की छत पर तिरंगा झंडा लगाया। जियाउल हक जी ने घर-घर तिरंगा झंडा फहराने का संदेश दिया। जियाउल हक ने समस्त देशवासियों से यह निवेदन किया गया कि अपने घर पर तिरंगा फहराकर हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका सुनिश्चित करें। साथ ही झंडे की गरिमा को बनाए रखते हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा झंडा फहराएं।

जियाउल हक जी ने बताया कि तिरंगा हर भारतीय का गर्व है। प्रदेश के सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा लगाकर कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करें। तिरंगा भारत की आन-बान-शान है। इसलिए संयुक्त प्रयास से हमें इस अभियान को सफल बनाना है और नागरिकों में देशप्रेम की भावना का संचार करना है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जाने वाले सभी कार्यक्रम उत्साह, एकता, राष्ट्रीय भावना व लोगों को साथ जोड़कर आयोजित किए जा रहे हैं। इस आयोजन से जुड़ना, इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना हम सबका कर्तव्य है।

जियाउल हक जी ने अंत में कहा कि यह जनजागरूकता अभियान हमारे तिरंगे की शान और मातृभूमि के अस्तित्व को प्रदर्शित कर रहा है।

जियाउल हक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Ziyaul Haq

Ziyaul Haq द्वारा प्रकाशित की गई खबर/लेख के लिए लेखक ही पूर्ण रुप से जिम्मेदार है। इससे Surag Bureau का कोई संबंध नही है।

Comments (0)

User