108 एवं 102 सरकारी एंबुलेंस सेवा ने बचाई घायलों की जान

Jul 26, 2024 - 17:06
0 44
108 एवं 102 सरकारी एंबुलेंस सेवा ने बचाई  घायलों की जान

block-350 block-350

108 एवं 102 सरकारी एंबुलेंस सेवा ने बचाई घायलों की जान

अलीगढ़। सभी को अवगत कराना है कि आज रात्रि को अकराबाद लोकेशन की सभी 102 एवम 108 एंबुलेंस पर एक एक्सीडेंट की सूचना पनेठी के निकट से आया जिसमे रोडवेज बस ने आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी जिसमे कि रोडवेज बस बहुत भयानक रूप से छतिग्रस्त हो गई और इस दुर्घटना में 20 से 25 सवारी को चोट आई।

 मौके पर मौजूद लोगों ने 108 इमरजेंसी सेवा पर कॉल करके इसकी सूचना दी सूचना मिलने के बाद सभी एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में लगभग 15 मिनट का समय लगा | एंबुलेंस स्टाफ ने घटना स्थल पर ही घायलों की अच्छे से देखभाल की और गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया इस दुर्घटना में एंबुलेंस के द्वारा 15 मरीजों को कुशलता पूर्वक जिला अस्पताल लेकर भर्ती कराया गया जहां पर मरीज की स्थिति अभी सामान्य है।

इस संबंध में 102/108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद अरशद जी ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से समय पर पहुंचकर घायलों की जान बचाई इस दुर्घटना में सभी एंबुलेंस कर्मियों ईएमटी मनोज,आशीष एवम रामसेवक ने सराहनीय कार्य किया गया जल्द ही जनपद स्तर से इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User