उत्तर प्रदेश भारतीय भूमिहीन मजदूर ई रिक्शा चालक ने तहसील में ठेकेदार पर अवैध बसूली का लगाया आरोप

Jul 11, 2024 - 08:20
0 25
उत्तर प्रदेश भारतीय भूमिहीन मजदूर ई रिक्शा चालक ने तहसील में ठेकेदार पर अवैध बसूली का लगाया आरोप

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश भारतीय भूमिहीन मजदूर ई रिक्शा चालक ने तहसील में ठेकेदार पर अवैध बसूली का लगाया आरोप

कायमगंज/ फर्रुखाबाद। स्टेशन के वाहन स्टैंड ठेकेदार पर ईरिक्शा चालकों ने अवैध बसूली का आरोप लगाया है। तहसील में उत्तर प्रदेश भारतीय भूमिहीन मजदूर ई रिक्शा चालक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उत्तर प्रदेश भारतीय भूमिहीन मजदूर ई रिक्शा चालक के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वाजिद अली उर्फ राका मंसूरी के साथ दर्जनों पदाधिकारी तहसील परिसर पहुंचे।

जहां उन्होनें जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन में उन्होने कहा कि रेलव स्टेशन के बाहर वाहन स्टैंड के ठेकेदार व उसके गुर्गे जीआरपी व आरपीएफ पुलिस की सांठ गांठ से ईरिक्शा चालकों से 30 से 50 रुपए की अवैध बसूली करते है। विरोध करने पर ठेकेदार व गुर्गे उनके साथ मारपीट करते है। उनका कहना है कि रेलवे स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा स्टैंड पर ई-रिक्शा खडे करने व चार्जिंग की व्यवस्था की जाए।

नगर में सुबह से ही शराब की दुकान पर बिक्री शुरु हो जाती है। शराब सभी बुराईयों की जड़ है। प्रदेश भर में शराब की बिक्री को पूर्णतया बंद कराई जाए। इस दौरान रवीशंकर, नूर मोहम्मद, शईद आलम, अफरोज, आशीष, शरद, राजू, नदीम, आशिक, गुच्छन, राजेश, नरेन्द्र सिंह गंगावार, नीतू, सलमान, कुलदीप, गजेन्द्र, विनोद सक्सेना, रामधीर, आरिफ आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User