सीएचसी से प्रसूता को निजी हास्पिटल ले गई आशा वीडियो हुआ वायरल

Jul 11, 2024 - 08:15
0 35
सीएचसी से प्रसूता को निजी हास्पिटल ले गई आशा वीडियो हुआ वायरल

block-350 block-350

सीएचसी से प्रसूता को निजी हास्पिटल ले गई आशा वीडियो हुआ वायरल

कायमगंज/फर्रूखाबाद। सीएचसी से स्टाफ नर्स को बिना बताए प्रसूता को एक आशा निजी हास्पिटल ले गई। प्रसूता को ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधीक्षक का कहना है कि जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार की रात मेरापुर क्षेत्र के गांव हतौडा निवासी महिला रानी पत्नी गोपाल को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एबुलेंस से सीएचसी लेकर आए थे।

जहां उसका इलाज शुरू हुआ। प्रसव में देरी होने पर गर्भवती महिला के साथ आई आशा कविता अस्पताल प्रशासन को सूचना दिए बगैर बाइक से पुलगालिब स्थित बस स्टैंड के पीछे एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गई। स्टाफ नर्स की यदि माने तो उसका कहना था कि आशा अपनी मर्जी से ले गई। जबकि उन्हे जानकारी नहीं दी गई। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भर्ती प्रसूता का ही बताया जा रहा है।

वीडियों में आशा अपने पति के साथ प्रसूता को ले जाते दिख रही है। हालाकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो का कब है। यह जांच का विषय है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार का कहना है इस मामले में उन्हे जानकारी नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कमीशन के चक्कर में हो रहा खेल बताते चलें कि यह पहला मामला नही है।

ऐसे कई मामले सामने आते है। जब कमीशन खोरी के चलते कुछ आशा बहुएं सरकारी अस्पताल से गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में ले जाती है। लोगो का कहना है स्वास्थ विभाग इस मामले में गंभीरता से जांच कराए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User