IAS की पत्नी को बंधक बनाकर पाँच दिनों तक किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

IAS की पत्नी को बंधक बनाकर पाँच दिनों तक किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Jul 10, 2024 - 08:54
0 862
IAS की पत्नी को बंधक बनाकर पाँच दिनों तक किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

block-350 block-350

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के घर में उनकी दूसरी पत्नी से दुष्कर्म किया गया। दहेज की मांग पूरी न होने पर बंधक बनाकर पीटा गया।

अश्लील वीडियो भी बनाया। ये गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में घटनास्थल जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा होने की बात सामने आने पर विवेचना जम्मू-कश्मीर पुलिस को ट्रांसफर की गई है। लखनऊ की रहने वाली पीड़िता का निकाह नवंबर, 2020 में जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा निवासी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी से हुआ था।

आईएएस की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से तीन बेटी और एक बेटा है। पीड़िता के मुताबिक, ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा। दहेज की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर महिला को उसके सौतेले बच्चों ने बुरी तरह से पीटा। महिला के मुताबिक, अप्रैल 2024 में दामाद और सौतेले बेटे ने करीब पांच दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर फिर पीटा गया। इस दौरान उसे खाना भी नहीं दिया गया। महिला की तबीयत बिगड़ गई तो उसे वापस मायके भेज दिया गया। इससे पहले पति और उसके परिवारजन ने महिला के कुछ वीडियो बना लिए। सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करा लिए हैं। जांच प्रक्रिया जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User