बिहार में धड़ाधड़ गिरते पुल, तेजस्वी बोले मै 18 महीने मंत्री रहा, डबल इंजन में भ्र्ष्टाचार है

बिहार में धड़ाधड़ गिरते पुल, तेजस्वी बोले मै 18 महीने मंत्री रहा, डबल इंजन में भ्र्ष्टाचार है

Jul 06, 2024 - 11:48
0 26
बिहार में धड़ाधड़ गिरते पुल, तेजस्वी बोले मै 18 महीने मंत्री रहा, डबल इंजन में भ्र्ष्टाचार है

block-350 block-350

पटना पहुंचते ही बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में धड़ाधड़ गिर रहे पुलों की घटनाओं को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा है।

उन्होंने कहा कि जिस दिन से नीतीश कुमार सीएम बने हैं, सिर्फ 18 महीने को छोड़ दें तो पूरे समय ग्रामीण कार्य विभाग जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पास ही रहा है। ये लोग कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं। "बिहार में लगातार भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा" तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो केवल 18 महीने मंत्री रहे...विभाग के पास पैसा ही नहीं था। 6 से 8 महीने विभाग में पैसा लाने में लगा।

अब तक हम लोगों ने पुल सेक्शन किए थे, हम लोगों के कार्यकाल का जो 18 महीने का लक्ष्य था टेंडर की प्रक्रिया में ही बीत गया। उन्होंने कहा कि 17 साल तक जनता दल यूनाइटेड के पास ग्रामीण विभाग रहा और यह सारे पुल वही है, जो गिर रहे है। इस मंत्रालय और बिहार में लगातार भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है।

बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही" राजद नेता ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं...ये डबल इंजन का अद्भुत खेल है, एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है और एक इंजन अपराध में लगा हुआ है। जिन लोगों ने बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई बढ़ाई, जिन लोगों के कार्यकाल में पुल टूटा, उन्हें हम सत्ता में वापस नहीं आने देंगे। विदेश में बैठकर पोस्ट करने के आरोप पर तेजस्वी ने कहा कि यहां बैठकर वो पुल गिरा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User