कासगंज मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शपथ दिलाई गई।

Jun 29, 2024 - 19:08
 0  11
कासगंज मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शपथ दिलाई गई।
Follow:

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 जुलाई व दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक शत-प्रतिशत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधितों की होगी अहम भागीदारी- मुख्य विकास अधिकारी

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कलेक्ट्रेट सभागार में 01 से 31 जुलाई 2024 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 जुलाई 2024 के मध्य दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडे़ मामलों की आशंका को देखते हुए जनपद में अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 01 से 31 जुलाई 2024 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 01 जुलाई से पहले संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। साप्ताहिक बन्दी के दौरान स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए। तालाबों, नालों व नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे करें और यदि कोई बच्चा बुखार आदि से ग्रसित है, तो उसे मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। साथ ही, महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण स्तर पर संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु तालाबों/नालों व नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों से संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, पंचायतीराज, आई0सी0डी0एस0, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सूचना विभाग तथा अन्य सभी सबंधित विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण की के संबंध में कार्यवाही करें। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में अपै्रल माह के संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान में किये गये क्रियान्वयन की समीक्षा किया। जिन विभागों व अधिकारियों द्वारा खराब प्रदर्शन किया गया। उन सभी का वेतन रोकने व प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछली कार्ययोजना से जुलाई माह की कार्ययोजना में क्या परिवर्तन/भिन्नता है। उसकों स्पष्ट उल्लेख करें। साथ ही कार्य में नवाचार का प्रयोग करते हुए व्यापक स्तर पर संवेदीकरण के कवरेज को बढ़ाया जाय। उन्होंने डब्ल्यू एच ओ, यूनिसेफ व पार्थ संगठन के डाटा व ब्लाक स्तरीय डाटा में मिसमैच होने पर उसको सही कराते हुए सभी टीमें कोआर्डिनेशन के साथ कार्य करें। इस अभियान के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन के बैनर तले पूरे जनपद में शत्-प्रतिशत शौचालय/इज्जत घर सुनिश्चित करने का डीपीआरओ व समस्त बीडीओ को निर्देशित किया कि जिनके घरों में अभी तक शौचालय नही बना है। उनका ऑनलाईन फार्म भरवाते हुए उनको भी शौचालय लाभ से सुनिश्चित किया जाय। स्वच्छता व शौचालय का प्रयोग सभी के लिए अनिवार्य है। अगले मीटिंग में शौचालय उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लाक स्तरीय समेकित कार्ययोजना बनाते समय सम्बन्धित सीएचसी के अधीक्षक, सीडीपीओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की सामूहिक बैठक करते हुए कार्ययोजना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग को सौपें गये सभी कार्याे व दायित्वों का निर्वहन सभी डॉक्टर, चिकित्सा कर्मी, आशा, एएनएम, शत-प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे शिथिलता व लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायतीराज अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर विनोद जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, ईओ सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो