शिकायत पर गयी 112 पुलिस, प्रतिवादी ने पुलिस को ही पीटा वर्दी फाड़ी

Jun 29, 2024 - 19:00
Updated: 2 years ago
0 227
शिकायत पर गयी 112 पुलिस, प्रतिवादी ने पुलिस को ही पीटा वर्दी फाड़ी

block-350 block-350

शिकायत पर गयी 112 पुलिस, प्रतिवादी ने पुलिस को ही पीटा वर्दी फाड़ी

फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। मारपीट की सूचना पर पंहुची डायल 112 पुलिस को युवक ने विवाद के दौरान पीट दियाl मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया l पुलिस के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l

कोतवाली में डायल 112 में तैनात सिपाही आदेश कुमार ने कोतवाली में दर्ज करायी गयीl एफआईआर में कहा है कि ग्राम सिठाऊपुर निवासी राजवीर ने सूचना दी कि उसके गांव का राहुल जाटव पुत्र सदानंद मारपीट कर रहा हैl जब सिपाही आदेश व उसके साथी सिपाही इक्षयांशु ने आरोपी राहुल से पिआरवी पर बैठने को कहा तो वह पुलिस कर्मियों को गाली-गलौज करने लगा l

सिपाही इक्षयांशु को थप्पड़ मार दिया और जान से मारने कि धमकी दी l आरोपी ने वर्दी भी फाड़ दी l जिससे इक्षयांशु का 3000 का नुकसान हुआ l कोतवाल मनोज भाटी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है l

पुलिस के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

 इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User