Assam Shocker: दुधमुंहे बच्चे को माँ ने पिलाई सिगरेट और शराब, हुई गिरफ्तार

Assam Shocker: दुधमुंहे बच्चे को माँ ने पिलाई सिगरेट और शराब, हुई गिरफ्तार

Jun 18, 2024 - 12:22
0 508
Assam Shocker: दुधमुंहे बच्चे को माँ ने पिलाई सिगरेट और शराब, हुई गिरफ्तार

block-350 block-350

Assam Shocker: असम के सिलचर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां चेंगकुरी इलाके में एक महिला पर अपने 20 महीने के बच्चे को सिगरेट और शराब पीने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है।

दरअसल, चाइल्ड हेल्पलाइन सेल को तस्वीरों के साथ एक शिकायत मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई। सेल ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर महिला के घर पर छापा मारा और आरोपी मां को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि एक शिशु के साथ उसकी मां दुर्व्यवहार कर रही थी। इसके बाद हमने पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी को सूचित किया और बच्चे को बचाया।

बाल संरक्षण अधिकारी धनजीत चौधरी ने कहा कि बच्चा और मां दोनों फिलहाल बाल कल्याण समिति (CWC) की हिरासत में हैं। गहन जांच चल रही है और निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User