प्रियंका गाँधी के सामने वायनाड से स्मृति ईरानी पर दांव खेलेगी बीजेपी?

प्रियंका गाँधी के सामने वायनाड से स्मृति ईरानी पर दांव खेलेगी बीजेपी?

Jun 18, 2024 - 12:10
0 190
प्रियंका गाँधी के सामने वायनाड से स्मृति ईरानी पर दांव खेलेगी बीजेपी?

block-350 block-350

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली सीट से जीत हासिल की थी. राहुल ने अब वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया है. वहीं वे रायबरेली से सांसद बने रहेंगे।

कांग्रेस ने वायनाड से उपचुनाव में प्रियंका गांधी को उतारने का फैसला किया है। इसी के साथ गांधी परिवार का एक और सदस्य चुनावी राजनीति में साउथ से एंट्री करने जा रहा है। गांधी परिवार का साउथ से पुराना रिश्ता रहा है. इंदिरा गांधी 1978 का उपचुनाव कर्नाटक के चिकमगलूर से जीतीं थीं. इसके बाद 1980 में इंदिरा ने आंध्र के मेडक सीट से जीत हासिल की।

1999 में सोनिया गांधी ने भी अपना राजनीतिक करियर दक्षिण से किया था. वे 1999 में अमेठी और कर्नाटक की बेल्लारी सीट से चुनाव लड़ी थीं और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. हालांकि, बाद में बेल्लारी सीट उन्होंने छोड़ दी थी। वायनाड से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद सोशल मीडिया समेत राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि इस सीट से बीजेपी किसे उम्मीदवार बनाएगी।

चर्चा ये भी है कि बीजेपी तेज तर्रार नेता स्मृति ईरानी को वायनाड सीट से उतार सकती है। भले ही स्मृति ईरानी इस बार अमेठी से के एल शर्मा के सामने लोकसभा चुनाव हार गई हों, लेकिन 2019 में वे कांग्रेस के गढ़ अमेठी से राहुल गांधी को हरा चुकी हैं. ऐसे में बीजेपी उन्हें इस सीट से उतार कर मुकाबला दिलचस्प बना सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User