थानाध्यक्ष की मैगजीन व कारतूस हुए गायब?

May 04, 2024 - 07:09
0 33
थानाध्यक्ष की मैगजीन व कारतूस हुए गायब?

block-350 block-350

थानाध्यक्ष की मैगजीन व कारतूस हुए गायब

फर्रुखाबाद। थानाध्यक्ष को आबंटित पिस्टल की एक मैगजीन व कारतूस अचानक गुम हो गये| जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप है | उनको तलाशने की गुणागणित कई दिनों से चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कादरी गेट के थानाध्यक्ष के लिए आबंटित पिस्टल बीते लगभग चार से पांच दिनों से अचानक गायब हो गयी| जब इसकी जानकारी थानें के पुलिस कर्मियों को हुई तो उनके पैरों तल जमीन खिसक गयी| खोये हुई मैगजीन और लगभग 10 कारतूस की तलाश शुरू की गयी।

कई दिनों से भीतर ही भीतर उनकी तलाश चल रही है| थानाध्यक्ष अबध नारायण पाण्डेय नें बताया कि मैगजीन और कारतूस खोये नही थे| मुंशी नें गलत तरीके से दूसरी रेक में रख दिये थे| वह मिल गये हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User