अजब गजब : सौतेली मां बनी साली! पिता को भा गई होने वाली बहू की बहन, बाप-बेटे ने दोनों बहनों से की शादी

May 04, 2024 - 07:31
0 372
अजब गजब : सौतेली मां बनी साली! पिता को भा गई होने वाली बहू की बहन, बाप-बेटे ने दोनों बहनों से की शादी

block-350 block-350

सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय पिता और उसके बेटे ने दो बहनों से शादी कर ली।

 इस घटना ने रिश्तों का एक जाल बना दिया है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मामला शुरू हुआ जब एक युवक ने दूसरी शादी करने का फैसला किया. उसे एक महिला से प्यार हो गया था और वह उससे शादी करना चाहता था।

लेकिन यह फैसला उसकी पहली पत्नी और माँ को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस शादी का विरोध किया. परिवार में सिर्फ उसके पिता ही थे जो उसके इस फैसले के साथ थे. पिता को भा गई होने वाली बहू की बहन युवक के पिता लड़की के घर गए थे, ताकि सगाई तोड़ सकें. वहां उनकी नज़र लड़की की बड़ी बहन पर पड़ी जो मेहमानों को चाय परोस रही थी।

पिता ने लड़की के पिता से पूछा कि यह कौन है? पता चला कि यह होने वाली बहू की बड़ी बहन है और 30 साल की है. वह तलाकशुदा थी और इसलिए अपने परिवार के साथ रह रही थी। पिता को यह युवती पसंद आ गई और उन्होंने उसके परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया. इस बार उन्होंने अपने बेटे के लिए नहीं, बल्कि खुद के लिए लड़की का हाथ मांगा!

लड़कियों के पिता ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और अपनी बड़ी बेटी की शादी पिता से और छोटी बेटी की शादी बेटे से कर दी. रिश्तों का जटिल जाल इस शादी के बाद रिश्तों का एक जटिल जाल बन गया है. अब बेटे की साली उसकी सौतेली माँ भी है. एक बहन दूसरी बहन की सास है, जबकि दूसरी बहन पहली बहन की बहू है. इसी तरह, पिता की बहू उसकी सौतेली बेटी भी है. यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस अनोखे रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User