नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म: पकड़े गए दोनों आरोपी

Apr 20, 2024 - 11:02
0 20
नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म: पकड़े गए दोनों आरोपी

block-350 block-350

बालिका के साथ दुष्कर्म: पकड़े गए दोनों आरोपी

फर्रुखाबाद। बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने दोनों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मै भट्टे पर मजदूरी करता हूँ।

16 अप्रैल को मैं मजदूरी करके घर गया, रात में मेरी 6 वर्षीय बेटी के पेट में दर्द होने लगा था। उसने बिस्तर में पेशाब कर दिया था तब मेरी पत्नी ने मेरी बेटी को डांटा तो मेरी बेटी रोते हुये बताया कि मेरे पेट में दर्द हो रहा है जब सांत्वना देते हुये मैं व मेरी पत्नी ने पूंछा कि क्या बात है।

तब बेटी ने बताया कि शाम को जब मैं शौच करने बाहर गयी थी स्कूल के पास मुझे विमलेश गोद में उठा ले गया था और करौंदा की झाड़ी के पास मेरे साथ गलत काम किया। उसने मेरा मुंह बंद कर दिया था और मुझसे कहा था कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगें। मौके पर अभय जाटव भी मौजूद था उसने भी मुझे पकड़ रखा था। जब इन लोगो ने छोड़ा तो मैं घर आ गयी लेकिन डर की वजह से मैने शाम को किसी को कुछ नहीं बताया।

आज मैं अपनी पुत्री को लेकर आया हूँ मेरी पुत्री के साथ विमलेश जाटव पुत्र विशुन दयाल व अभय जाटव पुत्र लालाराम करीब 6.30 बजे जबरन दुष्कर्म किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मीडिया को बताया कि मैंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को फास्ट ट्रैक अदालत से शीघ्र ही सजा दिलवाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User