राशन का थैला इनके मुंह पर मारना, 12,000 के बदले 2.5 लाख का चुना तुम गुजरात में लगाना", आकाश आनंद

Apr 14, 2024 - 07:37
0 252
राशन का थैला इनके मुंह पर मारना, 12,000 के बदले 2.5 लाख का चुना तुम गुजरात में लगाना", आकाश आनंद

block-350 block-350

दिल्ली । बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए शब्दों से प्रहार किया।

उन्होंने सभा में भाजपा सरकार की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन्हें 50 रुपए का पेट्रोल और 400 रुपए का गैस सिलेंडर बुहत महंगा लगता था। जबकि, आज पेट्रोल 100 रुपए के पार है और 1100 रुपए का गैस सिलेंडर इन्हें महंगा नहीं लग रहा।

इसके साथ ही बिना नाम लिए पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि 12,000 के बदले 2.5 लाख का चुना तुम गुजरात में लगाना, यूपी की जनता अपना हक मांगती है। मुख्यमंत्री योगी से सवाल कर पूछो कि इसकी गारंटी ले सकते हैं क्या कि वो हमारी बेटियों को सुरक्षा दे सकें?

उन्होंने आगे कहा, "चौड़ में बोलते हैं कि प्रदेश में बच्चा-बच्चा सुरक्षित है, तुमने भूखा मार दिया और वो सुरक्षित कहां बचा"। आकाश आगे कहते हैं कि भाजपा वाले आपके बीच आए ये लोग, तो जो ये लोग राशन का थैला थमाते है न, वो इनके मुंह पर मारकर फेंक देना।

अग्निवीर योजना के तहत तुमने हमारे युवाओं के साथ मजाक करने का काम किया, रोजगार के लिए आपको 10 साल सत्ता में रखा गया, लेकिन आपने क्या किया और इनसे बड़ा देशद्रोही कोई नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User