कासगंज श्री गणेश इण्टर कॉलेज में पीठासीन/प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

Apr 09, 2024 - 23:36
0 18
कासगंज श्री गणेश इण्टर कॉलेज में पीठासीन/प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

block-350 block-350

आज श्री गणेश इण्टर कॉलेज, कासगंज में पीठासीन/प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

प्रथम पाली में 690 मे 05 मतदान कार्मिक, द्वितीय पाली में 690 में 07 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में रहे अनुपस्थित, जिला मजिस्ट्रेट के स्पष्ट आदेश लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत संबंधित मतदान कार्मिकों के विरुद्ध प्राथमिकी रिपोर्ट कराई जाएगी दर्ज।

 कासगंज: आज जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा के निर्देशानुसार. निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मतदान को जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए इस कड़ी में आज पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री गणेश इण्टर कॉलेज, कासगंज में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में चुनाव प्रक्रिया के संबंधी सभी पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में 12 कार्मिक अनुपस्थित रहे। उपरोक्त सभी के विरूद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी द्वारा अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारियों के विरूद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक सचिन द्वारा निरीक्षण किया गया, कक्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को उन्होने कहा कि निर्वाचन का कार्य पूर्ण निष्ठा एवं लगन से सम्पन्न कराये। निरीक्षण करते हुए सभी मतदान कार्मिकों को स्पष्ट करते हुए कहा कि मतदान को आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में सभी पीठासीन अधिकारी प्रथम मतदान अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में गहन अध्ययन कर लें और मतदान के दौरान समस्त प्रक्रिया आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो सके। और कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी प्रथम मतदान अधिकारी आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत रूप से भाग लेकर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। जो कार्मिक प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे वो 12 अप्रैल को प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल, जिला विकास अधिकारी संजय, उप जिलाधिकारी कासगंज सहित अन्य अधिकारीगण एवं कार्मिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User