Pakistan: सरकार में नहीं कोई पद फिर भी अधिकारियों और मंत्रियों की मीटिंग ले रहे नवाज शरीफ

Apr 03, 2024 - 07:28
0 17
Pakistan: सरकार में नहीं कोई पद फिर भी अधिकारियों और मंत्रियों की मीटिंग ले रहे नवाज शरीफ

आलोचनाओं से बेफिक्र पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक और प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता की है. इस मीटिंग में उनकी बेटी और पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी मौजूद रहीं।

नवाज पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल-एन (पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज) के प्रमुख हैं. सोमवार को उन्होंने कृषि क्षेत्र के कुछ मुद्दों की समीक्षा के लिए एक बैठक की सह-अध्यक्षता की. पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है।

नवाज शरीफ की ओर से प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता पाकिस्तान में सवालों के घेरे में है क्योंकि प्रांतीय या संघीय सरकार में उनके पास कोई आधिकारिक पद नहीं है. वह सिर्फ नेशनल असेंबली के एक सदस्य हैं. बिना किसी आधिकारिक पद के ले रहे बैठकें पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए चुनाव, जिनमें धांधली के आरोप लगे थे, के बाद से पीएमएल-एन चीफ बेहद लो-प्रोफाइल बने हुए हैं।

हालांकि सार्वजनिक रूप से नवाज को अपनी बेटी के साथ पंजाब सरकार की प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता या सह-अध्यक्षता करते देखा गया है। इस पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि नवाज शरीफ के पास किसी भी सरकार में कोई आधिकारिक पद नहीं है. वह सिर्फ नेशनल असेंबली के एक सदस्य और पार्टी के मुखिया हैं।

मार्च में शरीफ ने पंजाब सरकार की तीन प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता की थी जिस पर कई लोगों की भौहें तन गई थीं। पीटीआई ने लगाए धांधली के आरोप इतना ही नहीं शरीफ ने प्रांत में कई प्रोजेक्ट्स को लेकर संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों को निर्देश भी जारी किए. 8 फरवरी को हुए चुनाव में शरीफ ने लाहौर से जीत हासिल की थी।

जेल में बंद पूर्व पाक पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) का आरोप है कि पीएमएल-एन ने धांधली के जरिए जनादेश को अपने पक्ष में कर लिया। इस्लामाबाद की कुर्सी पर बैठने से पहले नवाज शरीफ 1980 के दशक में दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहे. वह लगातार तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User