12 साल की लड़की ने बुजुर्ग धर्मगुरु से रचाई शादी, जानें हकीकत

Apr 03, 2024 - 07:17
0 156
12 साल की लड़की ने बुजुर्ग धर्मगुरु से रचाई शादी, जानें हकीकत

block-350 block-350

Nungua community Ghana: संपूर्ण विश्व में संतों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि वे ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं। लेकिन कुछ समुदायों के रीति-रिवाज अनोखे होते हैं।

 जब हमें इनके बारे में पता चलता है तो हम हैरान रह जाते हैं। ऐसी ही एक खबर अफ्रीकी देश घाना से आई है। यहां एक 12 साल की लड़की ने 63 साल के साधु से शादी कर ली। जब ये खबर सोशल मीडिया पर फैली तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। फिर समुदाय ने जो जानकारी दी वो और भी हैरान करने वाली थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नुंगुआ समुदाय घाना में रहता है। उनके रीति-रिवाज अनोखे हैं। दो दिन पहले उनके धार्मिक नेता नुउमो बोरकेते लावेह त्सुरु XXXIII ने अपने ही समुदाय की 12 साल की लड़की से शादी की। ये शादी पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हुई। समाज का हर व्यक्ति इसमें सहभागी बना। धर्मगुरु की उम्र 63 साल है।

घाना में शादी करने की कानूनी न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। ऐसे में जब इस शादी का वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा मच गया। वीडियो में सभी महिलाएं लड़की से ऐसे कपड़े पहनने के लिए कह रही थीं, जिसमें वह अपने पति को चिढ़ा सके। उन्हें उपहार में मिले सुगंधित इत्र का उपयोग करने की भी सलाह दी गई। लोग पत्नी के रूप में कर्तव्य निभाने के गुण सिखाते भी सुने गए। लोग इससे काफी नाराज थे और उन्होंने इसे बाल शोषण तक कह दिया था।

कई लोगों ने इसे जबरन शादी बताया। लेकिन बाद में समुदाय की ओर से एक बयान जारी किया गया। समुदाय ने कहा कि लड़की को शादी के लिए मजबूर नहीं किया गया था। जो लोग हमारे रीति-रिवाजों और परंपराओं को नहीं समझते, वे हमारी आलोचना कर रहे हैं। समुदाय की ओर से आया यह बयान समुदाय के नेता एनआईआई बोर्टे कोफी फ्रैंकवा द्वितीय ने कहा कि आलोचना अज्ञानता के कारण है।

पुजारी की पत्नी के रूप में लड़की की भूमिका “विशुद्ध रूप से परंपरा और रिवाज” है। यह कन्या 6 वर्ष की उम्र से ही पुजारी को पति रूप में पाने के लिए तपस्या कर रही थी। इससे उनकी पढ़ाई बिल्कुल नहीं रुकी। उनके दैनिक जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उसे रीति रिवाज के तहत ही पत्नी बनाया गया है।

श्री त्सुरु नुंगुआ समुदाय के सर्वोच्च पुजारी हैं। वे हमारे समुदाय की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं। हमारी सांस्कृतिक प्रथाओं को लागू करें। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में ये लड़की पुजारी के बच्चे की मां भी बन सकती है। ये कयास भी लगाए जा रहे है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User