जोगेंद्र सिंह यादव के भाई भतीजे और बेटे पुष्पेन्द्र पर SSP एटा ने किया 25 - 25 हजार का इनाम घोषित

Apr 02, 2024 - 21:22
0 2.6k
जोगेंद्र सिंह यादव के भाई भतीजे और बेटे पुष्पेन्द्र पर SSP एटा ने किया 25 - 25 हजार का इनाम घोषित
जोगेंद्र सिंह यादव के भाई भतीजे और बेटे पुष्पेन्द्र पर SSP एटा ने किया 25 - 25 हजार का इनाम घोषित

block-350 block-350

एटा । डकैती, जानलेवा हमले तथा मारपीट व छेड़खानी के मामले में वांछित चल रहे 04 शातिर अभियुक्तों पर एसएसपी एटा ने किया 25000-25000 रूपये का इनाम घोषित।

थाना अलीगंज एटा पर पंजीकृत मुअसं- 294/21 धारा 395, 307, 354ख, 323, 506 भादंवि थाना अलीगंज एटा में अभियुक्त 1. रामनाथ पुत्र लालाराम निवासी ग्राम अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा 2. प्रमोद पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा 3. पुष्पेंद्र पुत्र जोगेंद्र निवासी ग्राम अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा 4. विक्रांत पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा।

 वांछित अभियुक्त हैं तथा लगातार फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। लगातार प्रयास व दबिश के उपरान्त भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है और न ही मा0न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। एसएसपी एटा द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक पर 25000- 25,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

आपको बताते चले कि जुगेंद्र सिंह यादव व इनके भाई रामेश्वर सिंह पहले से ही जेल में बंद है। जुगेंद्र सिंह एटा तो रामेश्वर सिंह अलीगढ़ की जेल में हैं। रामनाथ इनके भाई हैं विक्रांत भाई का लड़का है और पुष्पेंद्र जोगेंद्र का बेटा हैं।

एटा एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने चारों आरोपियों पर 25000- 25000 हजार का इनाम घोषित किया है। तीन सालों से फरार चल रहे इन लोगों पर लूट डकैती छेड़खानी जैसी संगीन धाराओं में फरार चल रहे हैं। काफी दबिशें दी जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User