प्रापर्टी डीलर के खिलाफ CM से शिकायत, महिला आयोग में भी अपील

Aug 01, 2023 - 08:32
Updated: 3 years ago
0 214
प्रापर्टी डीलर के खिलाफ CM से शिकायत, महिला आयोग में भी अपील

block-350 block-350

Jalandhar News: जालंधर में मेजर कोलोनी की निवासी सोनिया की शिकायत पर थाना भार्गव कैम्प की पुलिस द्वारा कोई कार्ऱवाई न किए जाने के कारण अब पीड़ित महिला राष्ट्रीय महिला आयोग, पंजाब महिला आयोग समेत मुख्यमंत्री भगवंत मान से न्याय की गुहार लगाई है।

सोनिया ने बताया कि वह मेजर कालोनी की रहने वाली है। मेजर कालोनी में मकान बेचने के बाद मकान में कुछ कमी की शिकायत करने प्रॉपर्टी डीलर सुरेश खुराना के घर गई थी, जहां उसके साथ सुरेश खुराना और उसकी पत्नी ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए थे।पीड़ित महिला सोनिया के बयानों के बाद पुलिस ने जाँच के बाद परचा तो दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सोनिया ने बताया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत की है। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्ऱवाई न किए जाने के कारण उसने अब मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत डीजीपी को पत्र लिख कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सोनिया के मुताबिक आऱोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं, जिससे उस पर दबाव बनाया जा रहा है।

उधर, सुरेश खुराना ने सोनिया के सभी आरोपो को झूठा बताया था। उन्होंने कहा कि महिला को डेढ़ साल पहले कोठी बेची थी। महिला के खिलाफ कोई मारपीट नहीं की गई है। फ़िलहाल पुलिस ने सुरेश खुराना पर मामला दर्ज कर दिया है। खुराना के मुताबिक उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User