बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत पर राजनेताओं ने जताया दुःख

Mar 29, 2024 - 07:16
0 44
बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत पर राजनेताओं ने जताया दुःख

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के टॉप माफिया से बाहुबली नेता बने मुख्तार अंसारी की आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मुख्तार अंसारी की मौत पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है।

सपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, "पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि!

वहीं हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव ने भी मुख्तार अंसारी की मौत पर बड़े आरोप लगाए हैं। पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा, "पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी जी की सांस्थानिक हत्या क़ानून, संविधान, नैसर्गिक न्याय को दफन कर देने जैसा है।

बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "यूपी से पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दु:खद समाचार मिला। परवरदिगार से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। कुछ दिन पूर्व उन्होंने शिकायत की थी कि उन्हें जेल में जहर दिया गया है फिर भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। ये न्यायसंगत और मानवीय नहीं है।

संवैधानिक संस्थाओं को ऐसे विचित्र मामलों व घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। बता दें कि माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की गुरुवार को बांदा मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद अंसारी को जिला जेल से अस्पताल लाया गया था।

बांदा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुनील कौशल ने फोन पर बताया, "मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से अंसारी की मौत हो गई।" जेल में बंद गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User