Agra: होली के हुड़दंग में युवक को पीट पीट कर मार डाला

Mar 26, 2024 - 08:13
0 464
Agra:  होली के हुड़दंग में युवक को पीट पीट कर मार डाला

block-350 block-350

होली के दिन यूपी के आगरा में एक युवक की बेरहमी से हत्या दी गई। ट्रांस यमुना कॉलोनी नरायच सब्जी मंडी चौराहा पर रविवार की दोपहर होली के हुल्लड़ में आए करीब आधा दर्जन लोगों ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला।

 जिस समय ये घटना हुई उस दौरान वहां आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की जेहमत नहीं उठाई। हालांकि युवक की बहन हमलावरों से जरूर भिड़ गई। सूचना पर पॉली कमिश्नर, डीसीपी सिटी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे हैं।

रवि उर्फ बौना उम्र 22 वर्ष पुत्र सोरन दास निवासी नरायच सब्जी मंडी घर के पास ही था बघेल मंदिर के पास झगड़ा हो रहा था कि सूचना पर उसे देखने जा रहा था वह जैसे ही घर से निकल दस कदम पर ट्रान्स यमुना नरायच सब्जी मंडी चौराहा पर पहुँचा ही था कि आधा दर्जन युवक होली का हुल्लड़ करते हुए बाइकों से जा रहे थे। 

जानकारी के अनुसार रास्ते मे हमलावरों से रवि उर्फ बौना का टकराव हो गया युवक रवि पर टूट पड़े। आरोपियों ने रवि की पीट पीटकर हत्या कर दी। युवक की हत्या के दौरान चौराहा पर भीड़ तमाशा देखते रही। किसी ने भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। भाई को पिटता देखकर बचाव में बहन उषा आई। बहन हमलावरों से भिड़ गई। युवक की बहन ने आरोपी की बाइक पर लटक गई।

इस दौरान उषा से भी हमलावरों की हाथापाई हुई। हालांकि उषा ने आरोपियों की बाइक को छीन लिया। इसके बाद हत्या की सूचना पुलिस को दी। होली के दिन हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना एत्माद्दौला व ट्रांस यमुना पुलिस मौके पर पहुँच गई। लेकिन यहां आकर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। इसके बाद पुलिस कमिश्नर, डीसीपी सिटी, एसीपी मयंक पाठक को मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। और आगे की कार्यवाही करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User