एटा पुलिस द्वारा तीन शातिर अभियुक्त अवैध असलहा फैक्ट्री चलाते गिरफ्तार, मौके से 10 बने-अधबने तमंचे, कारतूस बरामद

Feb 22, 2024 - 18:05
0 34
एटा पुलिस द्वारा तीन शातिर अभियुक्त अवैध असलहा फैक्ट्री चलाते गिरफ्तार, मौके से 10 बने-अधबने तमंचे, कारतूस बरामद

block-350 block-350

एटा पुलिस द्वारा तीन शातिर अभियुक्त अवैध असलहा फैक्ट्री चलाते गिरफ्तार, मौके से 10 बने-अधबने तमंचे, कारतूस बरामद

घटना तथा गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 21.02.2024 को थाना मलावन पुलिस तथा जनपदीय इंटेलिजेंस विंग द्वारा मुखबिर की सूचना पर तुर्कीपुरा के जंगलों से तीन अभियुक्तों को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 10 बने-अधबने अवैध तमंचों/पोनिया तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण तथा सप्लाई के लिए प्रयुक्त एक पल्सर बाइक (बिना नंबर) सहित समय करीब 19.10 बजे गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मलावन पर मुअसं- 26/2024 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य - 1. अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं. इनके द्वारा पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। 2. अभियुक्त पुराने खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करते हैं। 3. अभियुक्त तमंचे बनाकर एटा तथा आसपास के जनपदों में 2000-2500 रुपए में बेचते हैं और तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता - 1. दुर्वेश पुत्र मायाराम निवासी तुर्कीपुरा, शाहआलमपुर थाना मलावन एटा। 2. तहसीलदार पुत्र मास्टर सिंह निवासी नगला नारायण थाना जैथरा जनपद एटा। 3. ललित पुत्र रामकिशन निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा एटा।

 दुर्वेश का आपराधिक इतिहास - 1. मुअसं- 85/22 धारा 323, 452, 504, 506 भादंवि थाना मलावन एटा 2. मुअसं- 26/24 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना मलावन एटा 3. मुअसं- 285/15 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना बागवाला एटा 4. मुअसं- 490/17 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना मलावन एटा

तहसीलदार का आपराधिक इतिहास - 1. मुअसं- 29/20 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा 2. मुअसं- 30/20 धारा 307 भादवि थाना जैथरा एटा 3. मुअसं- 32/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा 4. मुअसं- 75/20 धारा 2/3 गुंडा एक्ट थाना जैथरा एटा 5. मुअसं- 12/21 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा 6. मुअसं- 211/21 धारा 2/3 गुंडा एक्ट थाना जैथरा एटा 7. मुअसं- 26/24 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना मलावन एटा 8. मुअसं- 193/2004 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना जैथरा एटा

ललित का आपराधिक इतिहास - 1. मुअसं- 47/15 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा 2. मुअसं 77/12 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा 3. मुअसं 93/21 धारा 307 भादवि (पु०मु०) थाना कोतवाली देहात एटा 4. मुअसं- 94/21 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा कोतवाली देहात एटा 5. मुअस 95/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात 6. मुअस- 26/24 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना मलावन एटा 7. मुअसं 337/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मलावन एटा

बरामदगी - 1. 06 तमंचे 315 बोर 2. 01 पोनिया 315 बोर 3. 03 अधबने तमंचे 315 बोर 4. 01 जिंदा कारतूस 315 बोर 5. 01 खोखा कारतूस 315 बोर 6. सप्लाई के लिए प्रयुक्त एक पल्सर बाइक (बिना नंबर) 7. भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण

एसएसपी एटा द्वारा शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User