कासगंज विकास कार्यो एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज।

Feb 13, 2024 - 06:38
0 18
कासगंज विकास कार्यो एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज।

block-350 block-350

विकास कार्यो एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज। कासगंज: जिलाधिकारी सुधा वर्मा की अध्यक्षता में आज मंगलवार 13 फरवरी 2024 को कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों से सम्बंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी सचिन द्वारा समस्त विकास कार्यों से सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को अद्यतन सूचनाओं सहित बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अपरान्ह 12ः30 बजे से 2 बजे तक रू0 50 लाख से अधिक लागत की सड़क, भवन एवं निर्माण कार्यों से सम्बंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक होगी। समस्त निर्माण कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधक/अधिशाषी अभियंताओं एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के लिये निर्देशित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User