Esha Deol Divorce: ईशा देओल और भरत तख्तानी ने लिया तलाक, 12 साल बाद टूटी हेमा मालिनी की बेटी की शादी

Feb 06, 2024 - 21:55
0 27
Esha Deol Divorce: ईशा देओल और भरत तख्तानी ने लिया तलाक, 12 साल बाद टूटी हेमा मालिनी की बेटी की शादी

block-350 block-350

Esha Deol Bharat Takhtani Separated: पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी में मतभेद की खबरें आ रही थीं।

ऐसे में ईशा और भरत दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की खबरों पर मुहर लगा दी है। दिल्ली टाइम्स ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि ईशा और भरत ने संयक्त बयान जारी कर इस बारे में बताया है. इस बयान में कहा गया है, ''आपसी सहमति से हमने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।

हमारी जिंदगी के इस बदलाव में हमारे बच्चों के लिए क्या सही है, ये अहमियत रखता है. हम इसका सम्मान करेंगे अगर हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। काफी समय से आ रही थीं दोनों के बीच मतभेद की खबरें दोनों के बीच मतभेद की खबरें काफी समय से आ रही थीं. ऐसा इसलिए भी क्योंकि दोनों पब्लिकली एक साथ नजर नहीं आ रहे थे।

 कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा था कि भरत अपनी वाइफ को धोखा दे रहे हैं. रेडिट पर एक यूजर ने ये भी दावा किया था कि भरत को न्यू ईयर के दौरान बेंगलुरु में एक पार्टी में देखा गया था. हालांकि, इन खबरों पर देओल फैमिली की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी. 2012 में ईशा ने की थी भरत से शादी ईशा देओल और भरत तख्तानी ने 29 जून 2012 को शादी की थी।

ये शादी इस्कॉन मंदिर में बेहद सादगी सी की गई थी. शादी के पांच साल बाद ये कपल बेटी राध्या के पैरेंट्स बने और 2019 में ईशा ने दूसरी बेटी मिराया को जन्म दिया था। कौन हैं भरत तख्तानी क्या करते हैं? भरत तख्तानी मुंबई के एच आर कॉलेज से कॉमर्स और इकोनॉमिक्स में गेजुएट हैं।

बॉलीवुड शादीज के मुताबिक, ईशा और भरत अलग-अलग स्कूलों से पढ़े हैं, लेकिन एक इंटरस्कूल कंपटीशन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. कॉलेज खत्म करने के बाद भरत ने अपने पिता के बिजनेस को आगे बढ़ाने का काम किया. भरत तख्तानी आरजी बैंगल प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के मालिक हैं. और पेशे से एक हीरा व्यापारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User