यू पी एस एस एस सी जे ई अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी कासगंज को सौंपा ज्ञापन ।

Jan 12, 2024 - 03:56
0 26
यू पी एस एस एस सी जे ई अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी कासगंज को सौंपा ज्ञापन ।

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UPSSSC) लखनऊ ने अक्टूबर 2018 में जूनियर इंजीनियर के पद के लिए विज्ञापन निकाला था और आयोग ने अब तक इस भर्ती पर निम्न प्रकार से काम किया है – विज्ञापन संख्या - 04-EXAM / 2018 (पद – 1388) आवेदन मांगे गए – 30 अक्टूबर 2018 से 30 नवम्बर 2018 तक परीक्षा का आयोजन – 16 अप्रैल 2022 अभिलेख परीक्षण के लिए परिणाम – 05 अगस्त 2023 अभिलेख परीक्षण – 22 अगस्त 2023 से 13सितम्बर 2023 तक इसके बाद आयोग ने अभी तक अंतिम परिणाम जारी नहीं किया है जबकि हमारे विज्ञापन के बाद जारी हुए कई विज्ञापनों के अंतिम परिणाम तक जारी कर दिए गए हैं। इसी अंतिम परिणाम की मांग करते हुए आज दिनांक 10/01/2024 को हम सभी अभ्यर्थियों ने अपने अपने जनपदों से संबंधित जिलाधिकारी को माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया है कि हमारा अन्तिम परिणाम शीघ्र अति शीघ्र जारी करके चयनितों को नियुक्ति प्रदान की जाए। कासगंज से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में जय शाक्य और रिषभ शाक्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User