Kasganj news स्विफ्ट डिजायर गिरी नहर में, चालक सहित 05 लोगों की मौत

Jul 24, 2023 - 09:09
Updated: 3 years ago
0 849

block-350 block-350

स्विफ्ट डिजायर कार गिरी नहर में,दुर्घटनाग्रस्त,चालक सहित 05 की मौत,

कासगंज जनपद के विकास खंड अंडडुआ में एक महिला की तबीयत खराब होने पर गंजडुंडवारा से एटा दिखाने आ रहे पांच लोगों से भरी स्विफ्ट कार नहर में गिर गई। इस हादसे में पांचाें लोगों की मौत हो गई। मौत के बाद गांव भर में कोहराम मच गया। गांव अंडआ निवासी नीरज की पत्नी विनीता को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

ऐसे में पास ही के गांव से शिवम की कार को मंगाया। कार में विनीता के पति नीरज, चचिया ससुर तेजेंद्र और चचिया सास संतोष को साथ लेकर एटा दिखाने के लिए आ रहे थे। कार मौहर घाट से आगे निकल पाई थी कि नहर में कार गिर गई।

कुछ देर बाद भाई ने फोन कर जानकारी की तो सभी के मोबाइल बंद आ रहे थे। उस देर इंतजार के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो, कहीं पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी।  पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। कहीं पता नहीं चला। सुबह 5 बजे कार नहर में पड़ी दिखाई दी।

पास जाकर देखा गया तो 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 5 लोगों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है गाड़ी की रफ्तार तेज रही होगी। जिस स्थान पर हादसा हुआ है। वहां एक मोड़ है काली नदी से निकलने वाली नहर पर हुआ था हादसा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 2
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User