जनपद कासगंज में विभिन्न स्थानों पर महिलाएं, बालिकाओं एवं छात्राओं को कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु जागृत किया गया।

Dec 26, 2023 - 20:10
0 21
जनपद कासगंज में विभिन्न स्थानों पर महिलाएं, बालिकाओं एवं छात्राओं को कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु जागृत किया गया।

block-350 block-350

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समाज में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा तथा सम्मान के लिये वैचारिक व व्यावहारिक परिवर्तन के लिये आगरा जोन स्तर पर एक प्रोग्राम ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 26.12.2023 को पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मिशन जागृति टीमों द्वारा थाना कासगंज क्षेत्रान्तर्गत शाहिद अवन्ती बाई स्कूल कासगंज, ग्राम पंचायत निवरी, श्रीमती किरन देवी इण्टर कॉलेज मोहनपुरा कासगंज, कासिमपुर मिहारी, शिवा इण्टर कॉलिज कांतौर, बरीखेड़ा, रानी अवन्तीबाई कॉलिज वीरपुर, व फिरोजपुर में, महिला थाना क्षेत्रान्तर्गत वार्ड न0 12 भूतेश्वर, वार्ड नं0 11 खेरिया लक्ष्मीगंज झंडा चौक व वार्ड नं0 14 अम्बिकापुरी में, थाना ढोलना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत हरसिमपुर सिरसौली में सोमवती स्कूल, छिछोरा, इखोना व प्रा0 वि0, हरसैना, महेवा खुर्द प्रा0 वि0, इनायती, बहादुरपुर व धिनौना में, थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महमूदपूर पुख्ता, श्री दूरबीन सिंह राय सिंह मा0 वि0 महमूदपुर पुख्ता, पंचलाना, पचौरा जंगल, तैय्यवरपुर सुजानगंज, सुल्तानपुर ताखरु व महावर में, थाना अमांपुर क्षेत्रान्तर्गत अनार सिंह इण्टर कॉलिज, सरसई नरु व यादगारपुर में, थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत कौडार, भुजभुरा, नगला कुन्दन व उचकागांव में, थाना गंजडुंडवारा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0 11 धनदेवी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, वार्ड नं0 20 अमीर खुसरो जूनियर हाईस्कूल, समसपुर व पच पोखरा में, थाना सिढ़पुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वाजिदपुर, ठाठी व वार्ड नं0 10 मौहल्ला इस्लाम नगर में, थाना पटियाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुन्नी देवी इण्टर कॉलेज राजकुमार सिंह, ग्राम रमपुरा व ग्रम पंचायत सचिवालय बोहरनपुर में तथा थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सनौड़ी खास में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर ऑपरेशन जागृति के सम्बन्ध में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया, हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया व जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया गया एवं ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु जागृत किया गया। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 आदि के बारे में जानकारी व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User