कासगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को जुआ खेलते किया गया गिरफ्तार।

Dec 26, 2023 - 20:01
0 19
कासगंज पुलिस द्वारा 01  अभियुक्त को जुआ खेलते किया गया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध कासगंज पुलिस का अभियान जारी, थाना कासगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 845/- रूपये नकद व सट्टा खेलने की सामग्री बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में, जनपद कासगंज के सभी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत कुमार चौहान के नेतृत्व में दिनांक 26.12.2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना कासगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त हर्ष शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा निवासी चित्रगुप्त कालोनी थाना व जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 845/- रूपये नकद व 01 सट्टा पर्चा बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासगंज पर मु0अ0सं0 895/2023 धारा 13 जुआ अधिनियम(सट्टा) पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User