UP IAS/IPS Transfer: यूपी में 6 IAS व 15 IPS के तबादले

यूपी में 6 IAS व 15 IPS के तबादले

Dec 07, 2023 - 09:00
Updated: 3 years ago
0 276
UP IAS/IPS Transfer: यूपी में 6 IAS व 15 IPS के तबादले
IAS and IPS

block-350 block-350

UP IAS/IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. बुधवार देर रात 6 IAS और 15 IPS अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी की गई है.

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को कुंभ मेले की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि महानिरीक्षक निबंधन कंचन वर्मा को उनके स्थान पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।

वहीं योगी सरकार ने राज्य के 15 आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं. एक DIG रेंज और 3 एसपी बदले गए हैं.

देर रात जारी की गई लिस्ट के मुताबिक IPS के सत्यनारायण को एडीजी सीबीसीआईडी बनाया गया है. जबकि आईपीएस पवन कुमार को अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज बनाया गया है.

वहीं आईपीएस अधिकारी अरविंद मिश्रा को एसपी पावर कॉरपोरेशन लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह वर्तमान में एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना के पद पर कानपुर में तैनात थे. उधर, आईपीएस शैलेंद्र राय को पुलिस अधीक्षक (SP) पीटीएस के पद पर मेरठ भेजा गया है. वह वर्तमान में आजमगढ़ में एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना के पद पर तैनात थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User