बाल मजदूरी कर रहे नाबालिग बच्चों को मुक्त कराने को चलाया छापेमारी अभियान

Dec 05, 2023 - 17:41
0 73
बाल मजदूरी कर रहे नाबालिग बच्चों को मुक्त कराने को चलाया छापेमारी अभियान

बाल मजदूरी कर रहे नाबालिग बच्चों को मुक्त कराने को चलाया छापेमारी अभियान ।

जानकारी के अनुसार शमसाबाद में लेबर इंस्पेक्टर ने नाबालिग बच्चों को मजदूरी से मुक्त कराने के लिए छापामारी अभियान चलाते हुऐ कस्बे में स्थित भट्टा,कोल्ड स्टोरेज,तंबाकू गोदाम ब दुकानों पर बंधुआ मज़दूर ब नाबालिग बच्चों को आजाद कराने की मुहिम चलाई।

नाबालिग बच्चों को मजदूरी से मुक्त कराने हेतु छापेमारी अभियान चलाया इस दौरान कस्बे के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान कस्बा स्थित दीपक टेलर की दुकान पर तीन नाबालिग बच्चे मजदूरी कार्य करते हुए मिले,एस के टेलर के यहां 2 नाबालिग बच्चे मजदूरी का कार्य करते हुए मिले।

मेराज मोटर साइकिल मैकेनिक के यहां 3 नाबालिग बच्चे मजदूरी करते मिले,प्रशांत के मशीनरी स्टोर पर एक नाबालिग बच्चा मजदूरी करते हुऐ मिला। लेबर इंस्पेक्टर हरिनंदन ओझा, तहसीलदार कायमगंज अनवर हुसैन, शमसाबाद ब्लाक से एडीओ पंचायत आफाक हुसैन गाज़ी,ब थाना पुलिस साथ रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User