Video: करणी सेना अध्यक्ष की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Sukhdev Singh Gogamedi Murder : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने का सीसीटीवी फुटेज।मचा हड़कंप

Dec 05, 2023 - 17:52
Updated: 3 years ago
0 51
Video: करणी सेना अध्यक्ष  की घर में  घुसकर गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

block-350 block-350

जयपुर में हुई हत्या मामले में दिनदहाड़े राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय उनके घर में दो बदमाश स्कूटर पर आकर फायरिंग करते हुए उन्हें घायल कर दिया। जानलेवा हमले में गोगामेड़ी की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने एक हमलावर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है, जो  नवीन शेखावत के रूप में पहचाना गया है।  लॉरेस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने जान से मारने की धमकी दी थी.  इस मामले में जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया गया था. 

कांग्रेस नेता रामलाल जाट ने इस हत्या को दुखद घटना बताया है और उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या बेहद स्तब्ध करने वाली ख़बर है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें.

अपने घर में मौजूद थे सुखदेव सिंह

गोगामेड़ी को अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए. पुलिस ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर अपने श्याम नगर जनपथ स्थित घर के बाहर खड़े थे. इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए और गोगामेड़ी पर फायरिंग कर दी. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस छानबीन शुरू कर दी है. 

संगठन से अलग होकर बनाया था अलग संगठन

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने लंबे समय तक राष्ट्रीय करणी सेना के साथ रहा, लेकिन विवाद के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया था। उन्होंने अपना अलग संगठन 'राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना '  बनाया था।

कब चर्चा में आए थे गोगामेडी

 वे पिछले कुछ समय से विवादों में चर्चा में थे, जैसे कि फिल्म 'पद्मावत' को लेकर राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन और गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर मामले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User