कांग्रेस सभी वर्गों की एकता में रखती है विश्वास- सलमान खुर्शीद

Dec 03, 2023 - 18:32
0 44
कांग्रेस सभी वर्गों की एकता में रखती है विश्वास-   सलमान खुर्शीद

block-350 block-350

कांग्रेस सभी वर्गों की एकता में रखती है विश्वास- सलमान खुर्शीद

 कायमगंज / फर्रुखाबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता , पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी अलगाव नहीं किया । कांग्रेस हमेशा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है । इसी लिए उनकी पार्टी सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है। वे आज अपने पैतृक आवास पितौरा पर मीडिया से बात कर रहे थे ।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और पांच राज्यो में कांग्रेस की ही सरकार बनने की पूरी उम्मीद जताई ।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा भाजपा सदैव बांटने का काम करती है। कांग्रेस ने सबको जोड़ा है।उन्होंने कहा वे लोकसभा क्षेत्र में हर बूथ को मजबूत कर रहे है। उन्होंने कहा कि उनका नाता यहां (फर्रुखाबाद ) से सदैव गहरा रहा है।

हर सुख दुख में वह साथ रहे हैं। वह जरूरतमंद लोगो की मदद में कभी पीछे नहीं रहे। दिव्यांगो की मदद में साथ रहे। कार्यक्रम में पूरे संसदीय क्षेत्र से लोगो का जमाबड़ा रहा। इस मौके पर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल मिश्रा, उजैर खां, शकुंतला देवी, सुधाकर पालीवाल, पुन्नी शुक्ला, अनिल यादव, मृत्युजय शर्मा, अर्चना राठौर, चमन जाफरी, सरवर हुसैन,जुनैद खान,आफताब खां ,अकील उर्फ लाला खां,अनिल कुमार आदि काग्रेसजन तथा क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User